Header Banner

‘अव्यक्त’ में अमूर्त आकृतियां

BY — February 1, 2013

केतन मोदी के फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी

010202Udaipur. गुजरात राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से बागोर की हवेली स्थित कला वीथी में अहमदाबाद के फोटोग्राफर केतन मोदी के छाया चित्रों की प्रदर्शनी ‘अव्यक्त’ शुक्रवार को बागोर की हवेली में प्रारम्भ हुई। इसमें मोदी ने अपने इर्द-गिर्द के वातावरण में बनने वाली आकृतियों का छायांकन बखूबी से किया है।

010201केतन मोदी इंजीनियर हैं तथा फोटोग्राफी का शौक रखते हैं। प्रदर्शनी में दर्शाये 52 चित्र अपनी अलग-अलग आकृतियों के कारण एक अलग रंग और मिजाज रखते हैं। प्रदर्शनी में माण्डू से लिया चित्र प्रकाश और कम्पोजिशन की दृष्टि से ध्यानाकर्षित करता है वहीं समंदर किनारे की रेत पर सुनहरी प्रकाश, ग्वार पाठे की तिकोनी पत्तियों का छायांकन, फूल माला बांधनी की गठरी से झांकती गणपति की आकृति इत्यादि फोटोग्राफ्स की क्लिकिंग कलात्मक ढंग से किया गया है। 5 फरवरी तक चलने वाली प्रदर्शनी में केतन के अधिकांश चित्र एक आकृति विशेष पर केन्द्रित हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply