Header Banner

‘वेलेन्टाइन डे’ का नाट्य मंचन 3 को

BY — February 1, 2013

wzccUdaipur. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में 3 फरवरी को जयपुर के नाट्य कलाकारों द्वारा नाटक ‘‘वैलेन्टाइन डे’’ का मंचन किया जायेगा।

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि रंगमंचीय विधा को बढ़ावा देने तथा यंग जेनरेशन को थियेटर की ओर आकर्षित करने के लिये केन्द्र द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में नाट्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 3 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे बजे शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में जयपुर के रंगकर्मियों द्वारा तपन भट्ट द्वारा निर्देशित नाटक ‘वैलेन्टाइन डे’ मंचित किया जाएगा। इस नाट्य प्रस्तुति में दर्शकों के लिये प्रवेश निशुल्क होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply