‘झील क्षेत्र के पुनरूद्धार के लिए विशेष योजना’

BY — February 2, 2013

IMG_3211Udaipur. वन विभाग वन्य जीव प्रभाग उदयपुर एवं इंडियन एनवायरमेंट सोसायटी, विश्व प्रकृति निधि, विज्ञान समिति के तत्वावधान में त्रिदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वेटलेण्ड डे समारोह (नम भूमि दिवस) शनिवार से शुरू हुआ।

इस अवसर पर संजय गांधी पार्क के समीप नम भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ जिससे प्रवासी पक्षियों को झील किनारे उपयुक्त आवास स्थल मिल सके। वन्य जीव प्रभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में नगर विकास न्यास अध्यक्ष रूप कुमार खुराना, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी तथा इंडियन एनवायरमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डा. देशबन्धु ने संजय पार्क के सामने स्थित झील क्षेत्र में पौधरोपण किया। इस अवसर पर डा. एन.सी. जैन, मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उदयपुर व डा. सतीश शर्मा, सहायक वन संरक्षक एवं डा. आर. के. गर्ग ने फतहसागर एवं पिछोला झील क्षेत्र के सुव्यवस्थित विकास के लिए क्षेत्र में फैल रही जलकुंभी के नियमित निकास, जूलीफ्लोरा उन्मूलन, पक्षियों की आवास व्यवस्था में सुधार के लिए चयनित वृक्षों, झाडियों व घास रोपण करने की आवश्यकता बताते हुए एक योजना बद्ध तरीके से कार्य करने की रूपरेखा पेश की। नगर विकास न्यास अध्यक्ष रूप कुमार खुराना एवं नगर परिषद सभापति रजनी डांगी ने आश्वस्त किया कि फतहसागर एवं पिछोला झील क्षेत्र के पुनरूद्धार के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी।
एक शाम झीलों के नाम : फतहसागर की पाल पर शाम 5 बजे एक शाम झीलों के नाम हुई। कार्यक्रम मे विभिन्नी स्कूुलों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण विषयक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी। आयोजन में विद्यार्थियों ने काव्यपाठ किया।
पर्यावरण कवि सम्मेलन : प्रवीण भावसार, भवानी शंकर गौड ’भाव’, लालदास ’’पर्जन्य’, डा. ज्योतिपुंज, विलास जानवे, विक्रम वर्मा व गिरिराज किशोर कुमावत ने पर्यावरण पर आधारित कविताएं पेश की। प्रकाश तातेड़ ने कार्यक्रम का संयोजन किया। गर्विता बापना ने एकल राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी।
IMG_3230पर्यावरण प्रदर्शनी : कार्यक्रम के दौरान स्वंय सेवी संस्था, भारतीय पर्यावरण समिति, जागरण जन विकास समिति एवं समर्थक समिति की और से स्थानीय पक्षी, जडी़—बूटी आधारित हर्बल उत्पाद आदि पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में गांव की गुणी प्रतापी बाई ने स्वयं द्वारा निर्मित देशी दवाईयों द्वारा लोगों को उपचार एवं परामर्श भी प्रदान किया। मीरां कन्या महाविद्यालय के डा. महेश शर्मा ने पर्यावरण आधारित फोटोग्राफ प्रदर्शित किए।
रविवार को होंगे कार्यक्रम : सुबह 7.30 से 8 बजे लवकुश स्टेडियम पर साइक्लोथोन का पंजीयन होगा जो पिछोला झील किनारे आनन्दप्रद साइकिल यात्रा करते हुए जंगल सफारी पहुंचेगे। इसी समय प्राकृतिक दृश्यों की फोटोग्राफी की प्रतियोगिता भी होगी। दूधतलाई से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित कालकामाता नर्सरी में स्पॉट पेन्टिग एवं क्विज की स्पर्धाएं होगी। वेटलेण्ड ट्रेजर हंट द्वारा झीलों की समस्याओं का प्रायोगिक अध्ययन का अवसर भी प्राप्त होगा।
विजेताओं के लिए नेचर ट्रिप : वेटलेण्ड डे के विभिन्न कार्यक्रमों के परिणामों की घोषणा के साथ ही सभी विजेता विद्यार्थियों, शिक्षकों और रूचिशील नागरिकों को नेचर ट्रिप पर ले जाया जाएगा। आयोजन में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की ओर से बस प्रायोजित की गई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *