Header Banner

महिपाल व प्रियंवदा मिस्टर व मिस फ्रेशर

BY — February 3, 2013

बीएनपीजी में फ्रेशर्स पार्टी

DSC_0154Udaipur. भूपाल नोबल्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेस में बी. फार्मा द्वितीय के स्टूडेंट्स ने बी. फार्म. प्रथम के स्टूडेंट्स के लिये फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर महिपालसिंह को मिस्टपर फ्रेशर एवं प्रियंवदा पांडे को मिस फ्रेशर चुना गया।

बी. फार्मा प्रथम के स्टूडेंट्स ने विभिन्न कार्यक्रमों से समां बांध दिया। कोई चार्ली चैप्लिन तो कोई गब्बर, कोई दया तो कोई जोकर, कोई परेश रावल तो कोई राजपाल यादव का रूप धारण कर आया व कार्यक्रम के विषय ‘कॉमेडी’ को चरितार्थ किया। अंजली पाण्डे ने गांव की गौरी चली हीरोईन बनने पर लाजवाब अभिनय प्रस्तुत किया।
महिपाल सिंह को मि. फ्रेशर व प्रियंवदा पाण्डे को मिस फ्रेशर चुना गया। जीवनसिंह व मांसी गुप्ता को रनरअप चुना गया। निर्णायक डॉ. ओ. पी. महात्मा,  राजकुमारी महात्मा व एकता थे। संचालन निरमा व ममता गुप्ता ने किया। उत्तरा सारंगदेवोत, कोमल व स्वीटी ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में डॉ. कोमल शर्मा, डॉ. कमल सिंह राठौड़, डॉ. प्रदीप गोयल, डॉ. मीनाक्षी, दीपक मारोठिया, विशाल जैन, रजत वैष्णतव, अनिरुद्ध, अमित भार्गव व हर्षवर्धन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मूमल, वर्षा, मेघा, सोनल, देवांगना, सरोज, ममता, संचिका ने सहयोग दिया। बी. फार्मा प्रथम के स्टूडेंट्स आकांक्षा, आयुषी, अभिमन्यु, अंतिमा, दलाराम, अविनाश, देवेन्द्र, दिलीप, जगदीश, करिश्माष, किरणबाला, यश, त्रिभुवन, सुधा शाह, शुभ, प्रतीक, रजनीश, राजकुमार व दिनेश ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply