नेता प्रतिपक्ष कटारिया उदयपुर पहुंचे, भव्य स्वागत

BY — February 3, 2013

साफ दिखी गुटबाजी, कोई नहीं आया विरोधी गुट से

1Udaipur. राजस्थान विधानसभा में एक दिन पूर्व ही नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किए जाने के बाद भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया का उदयपुर में आगमन पर उल्लासित कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ सिटी स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। यहां से कटारिया को जुलूस के रूप में सूरजपोल लाया गया जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का प्रयास करने का संकल्प किया।

53मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुबह सिटी स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, पूरा स्टेोशन गुलाबचंद कटारिया जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में कटारिया को माला पहनाने एवं अभिनन्दन करने की होड़ सी मच गई। वरिष्ठ नेता शांतिलाल चपलोत, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, सभापति रजनी डांगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, डॉ. किरण जैन, पूर्व सांसद महावीर भगोरा, चुन्नीलाल गरासिया, युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र औदिच्य, शहर महामंत्री नरेश वैष्ण व, गजेन्द्र भण्डारी, मयंक कोठारी, आकाश वागरेचा, आईटी के प्रदेश संयोजक मनोज जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, उपाध्यक्ष मंदाकिनी धाबाई, कविता मोदी, सुनीता अग्रवाल, चन्द्रकला बोल्या, हेमलता शर्मा, मोहनदेवी शर्मा, प्रतिभा सुराणा, देवेन्द्र साहू, दर्शन शर्मा सहित कई समाज संगठनों ओर उद्योगों के प्रतिनिधियों ने कटारिया का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

4यहां कटारिया को पगड़ी पहना फूलमालाओं से लाद दिया। रेल्वे स्टेशन के बाहर जोरदार आतिशबाजी की गई और रैली के रूप में उदयापोल होते हुए सूरजपोल पहुंचे। होटल पारस पर पार्षद दल के सचेतक पारस सिंघवी ने स्वागत किया। सूरजपोल पर डॉ. श्या।माप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पहुंच कटारिया ने पुष्पांओजलि अर्पित की। यहीं कटारिया ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है, पूरी निष्ठा  व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सच्चे सिपाही के नाते पूरी करूंगा और पूरे मेवाड़ वागड़ में एकजुटता के साथ पार्टी को स्थापित करते हुए कांग्रेस के राक्षसराज का अंत कर आमजन को राहत दिलाऊंगा।
2कटारिया को तलवार भेंट : भाजपा डॉ. श्यादमा प्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, विष्णुग प्रजापति, उपाध्यक्ष उदयलाल नैणावा, प्रवक्ता अनिल अग्रवाल, सुशील जैन आदि ने मण्डल की ओर से कटारिया को पगड़ी धारण करा तलवार भेंट की। कटारिया ने तलवार को म्यान से निकाल हवा में लहरा अपने दृढ संकल्प को व्यक्त किया।
6राणा प्रताप स्टेशन पर स्वागत :  भाजपा राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष ओम चित्तौड़ा, महामंत्री सुनील जैन, पार्षद धनपाल स्वामी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, जिलामंत्री अरविन्द जारौली, भंवर कुंवर सहित कई कार्यकर्ताओं ने राणा प्रताप नगर रेल्वे स्टेशन पर कटारिया का पगड़ी ओर माला पहना स्वागत किया।
भण्डारी, उपाध्याय को नमन : सूरजपोल से कटारिया का काफिला सीधे गोवर्धन सागर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क पहुंचा जहां सुन्दरसिंह भण्डारी की प्रतिमा पर पुष्पांाजलि कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर सरदार पटेल मण्डल अध्यक्ष भंवर पालीवाल, महामंत्री महेश त्रिवेदी, दीपक बोल्या के नेतृत्व में मोहन गुर्जर, भंवरसिंह देवड़ा, घनश्याशम सिंह भीण्डर, चन्द्रकला बोल्या, बबीता लोरेन्स आदि ने आतिशबाजी एवं मिठाई वितरित कर कटारिया का स्वागत किया।
शोभागपुरा सर्कल : शोभागपुरा सर्कल पर राधेपुरी गोस्वामी, रीता पुरी गोस्वामी, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, महामंत्री सीताराम डांगी, खुबीलाल पालीवाल, बडग़ांव युवा मोर्चाध्यक्ष गिरीश शर्मा, जग्गूसिंह, भैरोसिंह आदि कार्यकर्ताओं ने कटारिया का स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *