वृद्धाश्रम में लोग बहुत खुश : जैन

BY — February 3, 2013

आनंद वृद्धाश्रम का वार्षिकोत्सव

030201Udaipur. दिल्ली के उद्योगपति एवं समाजसेवी सत्यभूषण जैन ने कहा कि तारा संस्थान द्वारा निर्धन एवं गरीब वर्ग के लोगों के लिए संचालित वृद्धाश्रम के लोगों से मिलकर महसूस हुआ कि वृद्धाश्रम के लोग कितने खुश हैं? परिजनों से तिरस्कृत होने के बाद वृद्धजनों को जो प्रेम यहां से मिल रहा है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।

वे तारा संस्थान द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 6 में वृद्धजनों के लिए संचालित आनन्द वृद्धाश्रम का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। संस्थान की संस्थापक-अध्यक्ष कल्पना गोयल ने बताया कि वृद्धाश्रम के वृद्धों के साथ रहकर उनके दुखों को नजदीकी से देखने को मिला। बड़ों का सम्मान हमारे लिए गौरव की बात है किन्तु पाश्चाकत्य संस्कृति के कारण आज हवा बदल गई है। आज की पीढ़ी अपने बुजुर्गों की सेवा करने में सक्षम नहीं है। आज भी कई परिवारों की ऐसी हालत है जो अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में भेजने को मजबूर है। आज बच्चे अपने माता-पिता को तिरस्कृत कर रहे हैं।
030203तारा संस्थान द्वारा संचालित गौरी एवं तृप्ति योजनाओं की महिलाओं ने संस्मूरण सुनाकर लोगों को भाव-विह्वल कर दिया। इसके साथ ही आनन्द वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धों का पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान भी किया गया तथा गौरी एवं तृप्ति योजना में भाग लेने वाली महिलाओं को 1000 रुपए एवं किट प्रदान किया गया। शुरूआत में तारा संस्थान के परामर्शी डी. आर. श्रीमाली ने संस्थान की गतिविधियों का जिक्र करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और आगे कहा कि आप लोगों के दान सहयोग से ही विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि तारा संस्थान द्वारा तारा नेत्रालय के नाम से गरीब एवं निर्धन वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क नेत्रालय का भी संचालन किया जा रहा है जिसमें हजारों लोग अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाकर लाभान्वित हो चुके हैं। देश के विभिन्न भागों से पधारे अतिथियों में सर्वश्री विजयानन्द गुप्ता, नवलकिशोर गुप्ता, आर. सी. गुप्ता, बी. डी. गोयल, एस. एन. शर्मा, अमित नागपाल, राकेश गुप्ता, के. सी. बंसल, मुकेश भार्गव तथा बृजमोहन गुप्ता के अलावा काफी संख्या में जनमानस उपस्थित था। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तारा संस्थान के मुख्य कार्यकारी दीपेश मित्तल ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *