Header Banner

नेताओं के चयन पर गुटों ने जताया हर्ष

BY — February 2, 2013

वसुन्धरा प्रदेशाध्यक्ष, कटारिया प्रतिपक्ष नेता

सिर्फ वसुंधरा की नियुक्ति पर ही जताया हर्ष

020209Udaipur. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को प्रदेशाध्यक्ष एवं गुलाबचंद कटारिया को प्रतिपक्ष का नेता बनाने पर मेवाड़ में दोनों नेताओं के गुटों ने अलग अलग हर्ष व्यक्त किया है।

भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल मून्दडा, दूल्हेसिंह सारंगदेवोत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, विजय प्रकाश विप्लवी, दिलीप सिंह राठौड, पूर्व पार्षद दिग्विजय श्रीमाली, दिनेश गुप्ता, चेतन सनाढ्य नरेश पंवार, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि गोविन्द दीक्षित व प्रदीप श्रीमाली ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने पर हर्ष व्यक्त किया है। इन नेताओं ने कहा है कि वसुन्धराराजे का मनोनयन कार्यकर्ताओं व आम जनता की भावना का सम्मान है।
प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वास जताया कि दोनों नेताओं को जो जिम्मेदारी मिली है, सांमजस्य के साथ निभाते हुए परिवार की भांति कार्य करेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, सभापति रजनी डांगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, किरण जैन, कुन्तीलाल जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मून्दडा, महामंत्री गोपाल कंवर, किरण तातेड़, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र औदिच्य आदि ने कटारिया एवं वसुन्धरा को बधाई प्रेषित की।
कटारिया 3 को उदयपुर में : नव मनोनीत नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया मनोनयन के बाद गृहनगर में आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा 3 फरवरी को सुबह 7 बजे सिटी रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply