Header Banner

कटारिया पहुंचे चौकीदार के घर

BY — February 4, 2013

विधवा को दिया जांच व सहायता का आश्वासन
चौकीदार का सर काटकर ले गए हत्यारे

040207Udaipur. प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को सवीना पंचायत के पूर्व सरपंच भीमराज गमेती के घर पहुंचकर हाल जाने वहीं अधेड़ का सर काटकर ले जाने वाले मृतक हीरालाल के घर भी पहुंचे और उसकी विधवा से भेंटकर सांत्वना दी।

040208उल्लेखनीय है कि सवीना ग्राम पंचायत के नेला नवाघरा निवासी हीरालाल पुत्र वेणीराम गमेती गांव के बाहर डांगियों के खेतों में गेहूं की फसल की रखवाली करने गया था। रविवार रात अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या कर दी और सिर काटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर कुएं का पानी खाली कराना शुरू किया था। अब तक मृतक के सिर का कुछ पता नहीं चल पाया। गोताखोरों को कुएं में उतरवाकर सिर की तलाश करवाई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
040209यहां कटारिया ने पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा से भी मामले की मुतल्लिक जानकारी ली।  इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पार्षद धनपाल स्वामी, सभापति रजनी डांगी, फूलसिंह मीणा, तखतसिंह शक्तावत आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply