Header Banner

सांसद ने सादगी से मनाया जन्मदिन

BY — February 4, 2013

1Udaipur. उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा शादी समारोह में सम्मिलित होने आज सुबह सपत्नीक सलूम्बर विधायक बसंती देवी मीणा के साथ मुम्बई रवाना हुए। मुम्बई में सिद्धी विनायक में विशेष पूजा अर्चना कर सादगी से अपना जन्मदिन मनाया।

वहां उन्होंनने देश में अमन-चैन और शान्ति के लिए प्रार्थना की। उसके पश्चाकत् मुम्बई के महालक्ष्मी मंदिर पहुंच कर वहां पर भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुम्बई एयरपोर्ट पर राजस्थान प्रवासी संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह राजावत के नेतृत्व में प्रवासी राजस्थानियों ने स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी।

2मुम्बई प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह से मुलाकात की। इन्होंने भी सांसद मीणा को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद मीणा व विधायक सलूम्बर बंसती देवी मीणा ने कांग्रेस विधायक मुजफ्फर हुसैन की पुत्री की शादी में शिरकत की एवं परिचित की शादी में भी सम्मिलित हुए। रात्रि विश्राम मुम्बई में कर वे 5 फरवरी को मुम्बई से भुवनेश्वएर प्रस्थान करेंगे। वहां ससंदीय कमेटी की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply