Header Banner

सर्वाधिक विद्युत लाइनें बिछीं उदयपुर सर्किल में

BY — February 4, 2013

avvnlUdaipur. अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के दिसम्बर तक 11 केवी की 2 हजार 720 किलोमीटर 228 मीटर की विद्युत लाइनें बिछाकर विद्युत आपूर्ति में सुधार किया है। इनमें उदयपुर सर्किल में सर्वाधिक 444 किलोमीटर 392 मीटर 11 के.वी. की विद्युत लाईन बिछाई गई हैं।

निगम के प्रबंध निदेशक पी. एस. जाट ने बताया कि भीलवाड़ा सर्किल में 421 किलोमीटर 486 मीटर, अजमेर जिला सर्किल में 377 किलोमीटर 486 मीटर, चितौडग़ढ़ सर्किल में 301 किलोमीटर 060 मीटर, झुंझुनूं सर्किल मे 258 किलोमीटर 009 मीटर, सीकर सर्किल में 217 किलोमीटर 677 मीटर, प्रतापगढ़ सर्किल में 171 किलोमीटर 575 मीटर, डूंगरपुर सर्किल में 156 किलोमीटर 250 मीटर, नागौर सर्किल में 144 किलोमीटर 530 मीटर, बांसवाड़ा सर्किल में 95 किलोमीटर 19 मीटर, अजमेर शहर सर्किल में 86 किलोमीटर 997 मीटर तथा राजसमन्द सर्किल में 45 किलोमीटर 572 मीटर विद्युत लाईन बिछाई गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply