Header Banner

निरंकारी मिशन के बाबा हरदेवसिंह का संत समागम 6 को

BY — February 4, 2013

7 को करेंगे सत्संग भवन का उद्घाटन

040204Udaipur. निरंकारी मिशन के सदगुरु बाबा हरदेवसिंह 6 फरवरी को उदयपुर के भूपालपुरा ग्राउंड में निरंकारी संत समागम करेंगे। इसका समय शाम 6 से 9 बजे तक रहेगा।
स्थानीय शाखा संयोजक जीतसिंह निरंकारी ने यहां झूलेलाल भवन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इसे ’एकत्व के पर्व’ के रूप में मनाया जाएगा। एकत्व को महत्व प्रदान करने हेतु कल्याण यात्रा पर निकले सदगुरु यहां आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

उन्होनें बताया कि गुरुदेव 7 फरवरी को सुबह 11 बजे चित्रकुट नगर, भुवाणा स्थित ’निरंकारी सत्संग भवन’ का उद्घाटन करेंगे जहां भक्तों को पुन: गुरुदेव के दर्शन लाभ होंगे। फिर यह कल्याण यात्रा अजमेर के लिए प्रस्थान करेगी। वहां भी शाम 6 से 9 बजे तक ’संत समागम’ होगा जिसमें उदयपुर से भी अनेक श्रद्धालु काफिले के साथ प्रस्थान करेंगे। संचालन हरीश नासा ने किया।
040203क्या है कार्यक्रम
5 फरवरी को डूंगरपुर व 6 फरवरी को उदयपुर में होंगे गुरुदेव।
7 फरवरी को चित्रकुट नगर भुवाणा स्थित ’निरंकारी सत्संग भवन’ का उद्घाटन।
भक्तों को पुन: 7 फरवरी को गुरुदेव के दर्शनों का सौभाग्य।
7 फरवरी को ही अजमेर हेतु प्रस्थान।
अजमेर में 7 फरवरी को सांय 6 से 9 बजे होगा निरंकारी संत समागम।
उदयपुर से भी अनेक श्रद्वालुओं का काफिले के साथ होगा अजमेर प्रस्थान।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply