लांचिंग पर पहले ही दिन सिटी सेंटर में हुई आधी बुकिंग

BY — February 14, 2013

शहर का पहला नौ मंजिला शॉपिंग व ऑफिस प्रोजेक्ट लांच

140211Udaipur. आर. एम इन्फ्राटेक डवलपर्स द्वारा प्रमुख व्यावसायिक स्थल अशोकनगर मेन रोड़ पर निर्मित किये जाने वाले शहर के प्रथम शॉपिंग एंव ऑफिस स्पेस वाले कॉमर्शियल प्रोजेक्ट सिटी सेन्टर की लांचिंग भव्य रही। लांचिंग के दिन ही आधे से अधिक दुकानों व ऑफिस की बुकिंग हो गई।

गुरुवार को शुभ मुहूर्त में कंपनी के प्रमोटर पुनीत मेहता, दुष्यंत राठौड़ सहित साहिल ग्रुप के भरत मन्दवानी व रविकांत त्रिपाठी ने भूमि पूजन किया। कंपनी के प्रमोटर दुष्यंत राठौड़ व पुनीत मेहता ने बताया कि प्रोजेक्ट की मार्केटिंग कर रहे साहिल ग्रुप के भरत मन्दवानी व रविकांत त्रिपाठी के जरिये आज करीब 100 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानों की बुकिंग की गई। इस अवसर पर शहर के अनेक बिल्डर, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

140212करीब ढाई वर्ष में 70 हजार वर्गफीट निर्माण क्षेत्र पर यह प्रोजेक्ट जी प्लस आठ मंजिल में तैयार होगा। इस कॉमर्शियल प्रोजेक्ट में 100 कारों की पार्किंग वाले डबल बेसमेन्ट में सहित मेकेनाईज्ड पार्किंग एंव कार लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी। प्रोजेक्ट में ग्राउण्ड प्लस तीन मंजिल पर शॉपिंग तथा चार से आठ मंजिल पर ऑफिस एरिया होगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में 125 से 500 वर्ग फीट वाली छोटी-बड़ी दुकानें उपलब्ध रहेगी। अशोकनगर की 80 फीट रोड़ पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 3 हाईस्पीड एलिवेटर्स की सुविधा होगी। प्रोजेक्ट का शॉपिंग एरिया सेन्ट्रली एयरकन्डीशन्ड होगा। सिटी सेन्टर में इसके अतिरिक्त कॉफी शॅाप, रेस्टोरेंट तथा बाहरी क्षेत्र में बच्चों के लिए गेम जोन होगा। लॉन्चिंग के साथ ही प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *