Header Banner

स्ट्रॉसबर्ग से आया दल देगा उदयपुर शहर की सर्वे रिपोर्ट

BY — February 14, 2013

सिटी पैलेस स्थित दरबार हॉल में प्रजेंटेशन आज

strasbourgUdaipur. गत दिनों उदयपुर में शैक्षिक भ्रमण पर आए फ्रांस के स्ट्रासबर्ग से 18 सदस्यीय शिक्षक एवं विद्यार्थियों के दल ने 10 दिन से अधिक समय तक उदयपुर का भ्रमण कर इसकी वास्तुशिल्प, ऐतिहासिक धरोहर, शहरीकरण, पर्यावरण, जल प्रबंध एवं अन्य स्त्रोतों की एकत्र की गई जानकारी शुक्रवार को सिटी पैलेस स्थित दरबार हॉल में प्रस्तुत करेगा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के उपसचिव (विकास) डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि फाउण्डेशन ने शहर विकास की इस परियोजना की नींव 2006 में रखी थी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उदयपुर शहर के स्थायी विकास को लेकर किए जाने वाले अनेकानेक कार्य है। फाउण्डेशन, नगर परिषद उदयपुर एवं इंडियन हेरिटेज सिटी नेटवर्क, यूनेस्को द्वारा 2007 में इस परियोजना का पहला संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद यूनेस्को एवं स्थानीय इकाई के मध्य अनेक कार्यशालाएं हुईं तथा उनके एवं अपने विषय विशेषज्ञों ने कार्य संबंध पर चर्चा की। इस महीने यहां आए फ्रांस के दल ने स्थानीय निकायों के तकनीशियनों एवं अधिकारियों के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर शहर का सर्वे किया। इनके साथ जोधपुर यूनिवर्सिटी के 12 तथा उदयपुर के बुद्धा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के 10 विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply