Header Banner

सेवा कर पर सेमिनार 19 को

BY — February 18, 2013

ucciUdaipur. उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्री द्वारा 19 फरवरी को शाम 4 बजे चैम्बर भवन के पी. पी. सिंघल सभागार में ‘सेवा कर भुगतान से सम्बन्धित मुद्दों पर कार्यशाला होगी। इसमें कर विशेषज्ञ दिल्ली हाईकोर्ट के वकील रुचिर भाटिया एवं सीए केशव मालू मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे।

वार्ता के आयोजन का उद्देश्य केन्द्रीय सरकार द्वारा जुलाई 2012 से सेवा कर अधिनियम में किए गए विभिन्नों संशोधनों, नकारात्मक सूची तथा सेवा कर की परिधि में आने वाले व्यवसायों पर इन परिवर्तनों से होने वाले प्रभावों पर उद्यमियों एवं व्यवसायियों को जानकारी उपलब्ध कराना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply