Header Banner

चुनौतियों को पार पाना ही असली परीक्षा : कुमावत

BY — February 18, 2013

मंगलोत्सव 2012-13

180204Udaipur. आलोक स्कूल हिरण मगरी सेक्टर 11 में बारहवीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देने तथा उनके भावी जीवन को उन्नत बनाने के लिए मंगलोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्थान चेयरमैन श्याहमलाल कुमावत ने की। मुख्य अतिथि निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत थे।

निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि जीवन की असली परीक्षा चुनौतियों को पार पाने में ही निहित है। किसी न किसी रूप में आलोक सदैव तुम्हारे जीवन में प्रकाश फैलाएगा। सच्चे विद्यार्थी की पहचान समाज में रहकर होती हैं केवल दिखावे मात्र से नहीं। डॉ. प्रदीप कुमावत द्वारा निर्देशित व मनमोहन भटनागर द्वारा कम्पोज फिल्म  ’स्कूली…..यादों का बस्ता‘ का प्रदर्शन किया गया। चेयरमेन श्यावमलाल कुमावत ने कहा कि सभी को अपनी पहचान बनाने की प्रबल इच्छा होती हैं किंतु ऊपरी आवरण अर्थात बेढ़ंगे आचरण से कोई भी अपनी पहचान नहीं बना सकता। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। स्वागत उद्बोधन सजल बापना द्वारा दिया गया। ग्या-रहवीं सी के युक्ति और समूह ने नृत्य प्रस्तुति दी। ’आलोक श्री‘ प्रतीक कुमावत तथा ’आलोक सुश्री‘ जिज्ञासा जैन चुने गए। साथ में सर्वश्रेष्ठ  ड्रेस के लिये दिनेश बग्गा और शिवानी शेखावटी को सम्मानित किया गया।
चेयरमेन अवार्ड प्रतीक कुमावत, डायरेक्टर अवार्ड सताक्षी शर्मा, आइकन जगदीश रावल, कालीदास अवार्ड — आयुषी भटनागर, बेस्ट इंटरेक्टर के लिये लाईफ टाईम अचींवमेंट अवार्ड  कुलदीप अमेरिया, आर्ट के लिये टैगोर अवार्ड मुक्ता शर्मा, ध्यान साधना, मनन के लिये पंतजलि अवार्ड हीना शर्मा, अंग्रेजी वार्तालाप, बातचीत के लिये डॉ. राधाकृष्णममोहन अवार्ड — जिज्ञासा जैन और गुरूसा नाहर, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिये मीरा अवार्ड – सोनाली पंचवानी और अचल जैन, खेलकूद में सर्वश्रेष्ठय प्रदर्शन के लिये एकलव्य अवार्ड अनिमेष मेहता और हेमलता चौधरी, आचार्य अवार्ड विमल पटेल, मोतिसिंह, रोहित कोठारी, आशाजनक न्यू कमर के लिये उदयसिंह अवार्ड प्रिया प्रजापत, संगीत के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठी प्रदर्शन के लिये तानसेन अवार्ड रवि नन्दावत, नृत्य के लिये उदयशंकर अवार्ड सोनाली मेहता, स्कूल की गतिविधियों में भाग लेने एवं सहयोग के लिये प्रताप अवार्ड देवेश वशिष्टो, बेस्ट मोनिटंरिंग के लिये पन्नाधाय अवार्ड हीना शर्मा, सामाजिक सेवा के कार्य में योगदान देने के लिये विवेकानन्द अवार्ड अक्षय राज कुमावत, दिनेश बग्गा, उभरते वैज्ञानिक के लिये विक्रम साराभाई अवार्ड निकिता राठौड़, उभरते हुए उद्यमी के लिये जमशेदजी टाटा अवार्ड लक्षित कुरडिय़ा, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ध्रुव हरावत, परिधि कुमावत को चुना गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply