इंटरयूनिवर्सिटी वेट और पावरलिफ्टिंग में पहुंची 111 टीमें

BY — February 21, 2013

210214

सुविवि में टूर्नामेन्ट का आगाज

udaipur. सुखाडि़या विश्वविद्यालय की मेजबानी में इंटरयूनिवर्सिटी वेट और पावर लिफ्टिंग टूर्नामेन्ट गुरुवार को यहां यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में समारोहपूर्वक शुरू हुआ। इस बार रिकॉर्ड 111 टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं।

210203210204अध्यक्षता कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल भावना को शिखर तक पहुंचाएगी तथा कीर्तिमान स्था पित करेगी। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पदक विजेता श्रीपाल सिंह संधू ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह खेल महाकुम्भ है। इसे पूरी लगन के साथ खेलें।
आयोजन के अध्यक्ष क्रीडा परिषद के चेयरमैन प्रो. डीएस चुंडावत ने बताया कि इस बार आशा से भी ज्यादा यूनिवर्सिटीज ने पंजीयन करवाया है। 111 टीमें अब तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हर खिलाडी को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्धस करवाएं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के बाद कुलपति सहित अन्य अतिथियों ने भी वेटलिफ्टिंग कर प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *