जैन मुनि के बवाल से हंगामा

BY — February 21, 2013

210211Udaipur. आज एक जैन मुनि के सूरजपोल में हंगामा करने से काफी बवाल मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समाजजनों को बुलवाया और मुनि को जैन उपासरे में भिजवाया। मुनि को जबरन ले जाना पड़ा। समाजजनों ने उनकी मानसिक स्थिति को विक्षिप्त  बताया।

जानकारी के अनुसार दिगंबर जैन मुनि काफी उत्तेजित थे। सूरजपोल पुलिस चौकी पर उन्हें  ले जाकर बिठाया गया। पुलिस ने समाजजनों को सूचना दी जिस पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी, अशोक शाह सहित कई लोग पहुंचे और मुनि से समझाईश का प्रयास किया लेकिन मुनि ने समाजजनों से भी हाथापाई की। इस पर समाजजनों ने उन्हें  जबरन टेम्पो में बिठाकर जैन नोहरे में पहुंचाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply