सिटी पैलेस में मंत्रोच्चार से होलिका रोपण

BY — February 25, 2013

250204Udaipur. सिटी पैलेस परिसर स्थित माणक चौक में सोमवार शाम सवा 5 बजे माघ शुक्ल पूर्णिमा को श्रेष्ठ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका स्थापित की गई।

एकलिंगजी ट्रस्ट अंतर्गत संचालित धर्मसभा द्वारा होलिका स्थापना से पूर्व की सारी रस्में धर्मसभा में कार्यरत पुरोहितजी, कर्मान्त्रीजी एवं धर्मसभा स्टाफ द्वारा पूरी की गई। पूजा-अर्चना में धर्मसभा अंतर्गत कार्यरत पुरोहितजी, कर्मान्त्रीजी ने सर्वप्रथम भूमि पूजन किया, तत्पश्चात रोपित किए जाने वाले स्थान को शुद्ध मिट्टी व गोबर से लिपा गया। इसके बाद पारंपरिक ढंग से अनुष्ठान हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *