Header Banner

उदयपुर के स्काउट राज्यस्तरीय अवार्ड से सम्मनित

BY — February 25, 2013

250205Udaipur. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय की ओर से उदयपुर मंडल के सुरेशचंद्र खटीक व बेमला विद्यालय के स्काउट झामेश्वर औदिच्य को सम्मानित किया गया।

जयपुर के जगतपुरा में हुए राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं पंचायत राज मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया के मुख्य आतिथ्य व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इसाफ की अध्यक्षता में हुए समारोह में इन्हें श्रेष्ठ स्काउटिंग सेवाओं के लिए मैडल ऑफ मेरिट प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य, राज्य आयुक्त भास्कर ए सांवत, वीणा प्रधान आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply