केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

BY — February 25, 2013

250207Udaipur. केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ज्योतिरादित्य सिंधिया का महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर अल्प समय के आगमन पर उदयपुर देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मेवाड़ी परम्परा से भव्य स्वागत किया गया। उन्हेंव मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर उपरणा ओढ़ाया गया।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि सिंधिया को एयरपोर्ट परिसर में सचिव कमलसिंह चौधरी ने श्रीनाथजी का उपरणा तथा नगरपालिका भीण्डर अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तवत ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनन्दन किया। सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत, कमलसिंह चौधरी के नेतृत्व में हेमन्त श्रीमाली, शाहिद हुसैन, शंकर चंदेल, धर्मसिंह सुहालका, रमेशपुरी, कुलदीप कुमावत, लालचन्द चौधरी, युवा जाट महासभा के अजीतसिंह चौधरी, धर्मेश मालवीय, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका आदि ने स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *