खूब धूम मची पनाश-2013 में

BY — February 25, 2013

उत्साह दिखाया छात्र-छात्राओं ने

250217Udaipur. सर पदमपत सिंघानिया विश्व विद्यालय में वार्षिक कार्यक्रम पनाश-2013 का समापन भव्य रूप से हुआ। तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बडे़ ही उत्साह से हिस्सा लिया।

250218पहले दिन वाद विवाद प्रतियोगिता हुई जिसका विषय हमारे पास प्रजातांत्रिक प्रणाली है लेकिन प्रजातांत्रिक मूल्यप नहीं था। स्वाहमी विवेकानंद के जन्मीदिन पर उनके विचारों की ही अभिव्यक्ति काफी भावपूर्ण रही। इसमें मयंक भारतीय एवं दीपक थॉमस ने सर्वोच्च  स्थान पाया। सिस्कोह इंडिया के बी. एस. अनंत ने क्लाउड कम्यूटिंग पर कार्यशाला में इसकी वास्तविकता, सुरक्षा और सार्वजनिक उपयोग बताए। छात्र-छात्राएं व अध्यापक काफी मुग्ध हुए। एसएसी के नेतृत्व में छात्रों ने रेडियो कंट्रोल एयर मॉडल पर आधारित कार्यशाला में ऐसे मॉडल की डिजाइन व निर्माण कर उसका जीवंत प्रदर्शन किया। इलेक्‍ट्रॉनिक्स और सम्प्रेषण विभाग की ओर से इलेक्ट्रॉनिक तकनीक पर दो दिनी कार्यशाला हुई। इसका संयोजन डॉ. आनंद ए. भास्कर ने किया। जिनेटिक एल्गोरिदम्स  : मैटलेब द्वारा कृत्रिम समझ और अनुकूलतम उपयोग पर अय्याकुट्टी अय्यपन ने कार्यशाला आयोजित की।
250219दूसरे दिन स्मृ्ति भाषण स्पर्धा हुई जिसका विषय अपने मस्तिष्क को उच्च  विचारों, उच्चक आदर्शों से अतृप्तन करो, रात दिन अपने सामने रखो और उन्हीं  में से सवोत्तम कार्य प्रकट होगा। ये विचार स्वामी विवेकानंद के थे। इसमें देवदीप रॉय विजेता घोषित किए गए। खेलकूद में स्पैल बी प्रतियोगिता हुई जिसमें जोयेब बाटलीवाला प्रथम तथा विजित मलिक द्वितीय रहे। ईवाद सूदरलैंड लिखित कम्यूपटर के क्रांतिकारी प्रोग्राम स्कैचपेड का आयोजन भी हुआ। शेयर बाजार के बढ़ते महत्व पर स्मार्ट इन्वेस्टर कार्यक्रम हुआ। यह वास्तविक रूप से स्टॉक एक्सचेंज का खेल था जिसमें 5-22 फरवरी तक नामी कंपनियों के शेयर के लेनदेन ऑनलाइन हुए। इसमें सचिन मेवाड़ा और नंदित गुप्ता स्मार्ट इन्वेस्टोर घोषित किए गए। कोलम्बस के अखोजित विश्वच में छात्रों के विभिन्न् दलों ने एक देश की कल्पना कर उसके कानून, राजनीति, चुनाव, शिक्षा आदि की व्याख्या  की। प्रतिभागियों ने क्रियात्मक विचार व्यक्त किए। अतुल शर्मा के दल ने प्रथम पुरस्कार जीता। कैड पर आयोजित गोष्ठी  में अश्विन मूरल, कविता अधिकारी व तुषार गांधी ने कैड की महत्ता व भविष्य पर विचार व्यक्त किए।
250220250221तीसरे दिन सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने रक्तादान किया। इसमें आरएनटी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व स्टाफ के सहयोग से 61 लोगों ने रक्त दान किया। एएसएमई के तत्वावधान में वन्डर स्टिक कार्यक्रम हुआ जिसमें 15 दलों ने भाग लिया। छात्रों ने कार्यकारी मॉडल्स प्रस्तुत किए। टेक वन लघु चलचित्र प्रतियोगिता में फिल्म निर्माता व सामाजिक कार्यकर्ता उत्पल भट्टाचार्य ने विभिन्न प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। बेनियन रूट्स का प्रतिनिधित्वं कर रहे जयेश मूथा व आदित्य  जैमिनी ने नुक्कुड़ नाटक के जरिये छात्रों को प्रेरित किया। आईबीएम के तकनीकी विशेषज्ञ रवि सिंघल व विश्वंविद्यालय के कम्यूटर साइंस विभाग के संयोजन में डाटा सेंटर तकनीक पर कार्यशाला हुई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *