रबर टेक्नोलोजी विभाग ने दी सिंघानिया को श्रद्धांजलि

BY — February 25, 2013

hari shankar singhaniaUdaipur. जे. के. समूह के अध्यक्ष व प्रमुख उद्योगपति पद्मभूषण हरिशंकर सिंघानिया के निधन पर विद्याभवन पॉलीटेक्निक के रबर टेक्नोलोजी विभाग मे श्रद्धांजलि सभा हुई।

सभा में प्राचार्य अनिल मेहता तथा रबर टेक्नोलोजी विभागाध्यक्ष ओ. पी. शर्मा ने सिंघानिया की औद्योगिक विकास व रबर टेक्नालोजी शिक्षा व शोध क्षैत्र मे योगदान का स्मरण किया। शर्मा ने बताया कि सिंघानिया के नेतृत्व मे जे. के. समूह 80 देशों में फैला तथा इसमे चालीस हजार कर्मचारी कार्य करते है। सिंघानिया फिक्की व इन्टरनेशनल चेम्बर ऑफ कामर्स एन्ड इन्ड्रस्ट्रीज के भी अध्यक्ष रहें। उन्हे स्वीडन सरकार ने वहां के सर्वोच्च सम्मान रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार से भी सम्मानित किया था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *