डॉ. सैयदना की सालगिरह पर निकलेगा कल जुलूस

BY — February 27, 2013

sayednaUdaipur. बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन की सालगिरह के उपलक्ष्य  में गुरुवार दोपहर 3 बजे भण्डारी दर्शक मण्डप से जुलूस निकाला जाएगा।

शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि जुलूस भण्डारी दर्शक मण्डप से प्रारम्भ होगा जो चेटक सर्कल से हाथीपोल, अश्विनी बाजार,  देहलीगेट सर्कल से घूमकर बोहरावाड़ी में प्रवेश करेगा। वहां बस्तीरामजी की बाड़ी, डा. जाकिर हुसैन मार्ग होते हुए मोईयदपुरा मस्जिद में सम्पन्न होगा। उल्लेेखनीय है कि सैयदना की सालगिरह 2 मार्च को है। सालगिरह की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बोहरावाड़ी में मगरिब व इशा की नमाज के बाद केक काटे जाएंगे व आतिशबाजी के कार्यक्रम होंगे।
डा. मूमिन ने बताया कि बुधवार को खांजीपीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद तनजीम कमेटी की तरफ से अपने रुहानी पेशवा डॉ. सैयदना की सालगिरह के मुबारक मौके पर लुकमानी नी मस्जिद परिसर से जुलूस निकाला गया जिसमें सैकडों लोगों ने सफेद लिबास-ए-अनवर पहनकर भाग लिया। बुरहानी बैण्ड सीनियर और जूनियर धुनें बिखेरते हुए कदमताल कर रहा था। जुलूस का जगह जगह सभी समाज के लोगों ने स्वागत कर साम्प्रदायिक सद्भावना व सौहार्द्र का परिचय दिया। जुलूस का नेतृत्व आमिल शेख मुस्तफा भाई मोईयदी ने किया। जुलूस के बाद लुकमानी मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की गई एवं सैयदी खांजीपीर साहब की जियारत कर डा. सैयदना एवं आपके मनसूस आलीकदर मुफददल भाई साहब सैफुददीन साहब की उम्रदराजी की दुआएं मांगी गई। डॉ. मूमिन ने बताया कि मगरिब व इशा की नमाज के बाद खुशी की मजलिस हुई। इसमें डा. सैयदना साहब की शान में मदहे व कसीदे पढे गये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *