Header Banner

किरोड़ी की चुनावी तैयारियों का आगाज कल गोगुंदा में

BY — February 27, 2013

270201Udaipur. दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा गोगुंदा में गुरुवार को तीसरे मोर्चे की घोषणा करेंगे। यहां विशाल आदिवासी सभा होगी। उदयपुर में बुधवार सुबह पहुंचे किरोड़ी ने गोगुंदा में सभास्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

सभा का कार्य संभाल रहे रमनदीपसिंह ने बताया कि सभा में देश भर से बडे़ नेताओं के आने की संभावना है। विधायक हनुमान बेनीवाल, भाजपा अल्पभसंख्येक मोर्चा के राष्ट्री य उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, गोलमादेवी सहित कई दिग्गलज नेता भाग लेंगे। सुबह किरोड़ी महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थलली जाकर नमन करेंगे फिर आदिवासियों की सभा लेंगे। दोपहर बाद वे तीसरे मोर्चे की घोषणा करेंगे। सभा में स्‍थानीय स्‍तर पर करीब 50 बसें लगाई गई हैं। उधर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कमर कसे बैठे हैं। उनका कहना है कि अगर वे उनके नेता के खिलाफ कुछ बोलेंगे तो विरोध किया जाएगा।
270202

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply