Header Banner

विज्ञान दिवस पर लगाई प्रदर्शनी

BY — February 28, 2013

280203Udaipur. विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विज्ञान दिवस पर छात्रों ने अपने बनाए मॉडल व चार्ट्स की प्रदर्शनी लगाई। इसमें युवा वैज्ञानिकों ने कुल 28 मॉडल व 50 चार्ट लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रधानाचार्य ई. एच. काजी ने बताया कि प्रदर्शनी का विद्या भवन सहित अन्य  संस्थाओं के सदस्यों, शिक्षा संदर्भ केन्द्र के सदस्यों  व ऐश्वर्या कॉलेज के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। आयोजन विज्ञान क्लब प्रभारी खुशबू जोशी ने किया।
280202

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply