Header Banner

सीए उदयपुर शाखा को बेस्ट ब्रांच अवार्ड

BY — February 28, 2013

280204Udaipur. दी इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेन्टस ऑफ इण्डिया की उदयपुर शाखा को उसके द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीआईआरसी सेकण्ड बेस्ट ब्रांच अवार्ड-2012 से नवाजा गया।

शाखा अध्यक्ष अरूण रत्नावत ने बताया कि 22 हजार से ज्यादा चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं 1 लाख से ज्यादा सीए छात्रों एवं सात राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली सेन्टल इण्डिया रीजनल काउंसिल ने यह अवार्ड उदयपुर ब्रांच को वर्ष 2012 के दौरान किए गए सीए सदस्यों, समाज एवं सीए छात्रों के लिए किए गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया है। शाखा सचिव सीए दीपक एरन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए एक भव्य वार्षिक समारोह में यह पुरस्कार सीआईआरसी अध्यक्ष सीए मुकेश कुवाहा एवं आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए सुनील तलाटी ने उदयपुर शाखा का प्रतिनिधित्व कर रहे सीए अरूण रत्नावत, सीए दीपक एरन, सीए सुधीर मेहता, सीए गौरव व्यास एवं सीए दिनेशचन्द्र अग्रवाल को प्रदान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply