नाहर जिला वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष

BY — February 28, 2013

280210Udaipur. जैन, अग्रवाल, माहेश्वरी एंव खण्डेलवाल समाज को मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई गई अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन नामक संस्था की उदयपुर जिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में अनिल नाहर को नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण 10 मार्च को होगा।

इसमें प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला इकाई की जम्बो कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। वैश्य महासम्मेलन के रामदास अग्रवाल ने नाहर की नियुक्ति की है। नाहर ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में कृष्णमुरारी जिन्दल महामंत्री, कोषाध्यक्ष प्रकाश चेचाणी, अंकेक्षक वीरेन्द्रसिंह नाहर, संरक्षक गोपीलाल एरन, जानकीलाल मूंदड़ा, किरणमल सावनसुखा, परामर्शदाता के रूप में कान्तिलाल जैन, खूबीलाल तापडिय़ा, ओमप्रकाश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में गजेन्द्रकुमार सोमानी, मूलचन्द मोर, वीरेन्द्र बापना, उपाध्यक्ष व मंत्री के रूप में 10-10, सह कोषाध्यक्ष के रूप में 3, संगठन मंत्री व प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में 10-10,कार्यालय मंत्री 4, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में पिंकी माण्डावत, सुमन सोनी, उषा गुप्ता व वीणा अग्रवाल, युवा प्रकोष्ष्ठ प्रभारी के रूप में पंकज तोषनीवाल, नवीन झालानी, कुलदीप सरूपरिया, पुलकित अग्रवाल सहित 114 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *