Header Banner

सिटी पैलेस म्यूजियम में चांदी से बनी वस्तुओं का प्रदर्शन

BY — March 2, 2013

नवस्थापित अमर महल सिल्वर गैलेरी का उद्घाटन आज

eternalUdaipur. सिटी पैलेस परिसर स्थित म्यूजियम के अमर महल में रविवार को नवस्थापित सिल्वर गैलेरी  ‘स्प्लैण्डर ऑफ सिल्वर’ का उद्घाटन उदयपुर नगर परिषद की सभापति रजनी डांगी करेंगी।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि अमर महल में सिल्वर गैलेरी बनाई गई है। इसमें चांदी से निर्मित मण्डप, रजत बग्गी, रामरेवाड़ी, पारंपरिक सुसज्जित घोड़ा, होदा तथा तामजाम प्रदर्शित किए गए हैं। उपरोक्त समस्त सामग्री मेवाड़ के निजी संग्रह से एकत्र कर गैलेरी में रखी गई है। सिल्वर गैलेरी का उद्घाटन रविवार सुबह 10 बजे होगा। प्रवेश निमंत्रण-पत्र के माध्यम से होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply