भारतीय जीवनशैली से डायबिटीज से बचाव संभव : औदिच्य

BY — March 2, 2013

निशुल्क जांच में 95 रोगियों को परामर्श

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आरोग्य दिवस के तहत शनिवार को हुए डायबिटीज जांच शिविर में 95 रोगियों ने निशुल्क जांच करवा कर परामर्श लिया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि अत्यधिक काबोहाईड्रेट व खान पान मे अनियमितता, शारीरिक श्रम का अभाव ही डायबिटीज का मुख्य कारण है। यह रोग पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मस्तिश्क से अधिक काम लेने से भी अक्सर यह रोग हो जाता है। इस समय व्यक्ति को चलने की बजाय खडा रहना खडे़ रहने की बजाय बैठना, बैठने की बजाय लेटना, लेटने की बजाय सोना, आदि लक्षण नजर आने लगे तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। अतः भारतीय जीवनशैली अपनाकर एवं खानपान पर नियंत्रण कर डायबिटीज से बचा जा सकता है। शिविर में विषय विशेषज्ञ डॉ. विष्णुन बंशीवाल, नर्स रुक्मिणी परमार, अमृतलाल डामोर, शंकर मीणा, इन्दिरा डामोर, रामसिंह ठाकुर ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *