विभूतियों के सम्मान में खड़ा भी हुआ मंच

BY — March 3, 2013

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन का वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह

1Udaipur. महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के 32वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह 2013 रविवार को सिटी पैलेस उदयपुर के माणक चौक में हुआ। फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्दसिंह मेवाड़ ने विभूतियों को अलंकृत किया। अध्यक्षता राष्ट्रकवि बालकवि बैरागी ने की।

2फाउण्डेशन अध्यक्ष मेवाड़ ने कहा कि विश्व जीवंत विरासत दिवस के रूप में प्रतिवर्ष एक समारोह होना चाहिए। मानव की प्राचीनता अमूल्य है अत: उसे सुरक्षित रखना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में बालकवि बैरागी ने हिन्दी भाषा, सामाजिक रिश्ते, आज के राजनीतिक दौर के साथ ही अन्य समसामयिक विषयों पर व्यंग्यादत्मक टिप्पणियां की। समारोह में विजयराज कुमारी मेवाड़, लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ तथा पद्मजा कुमारी मेवाड़ सहित देसी-विदेशी मेहमान, शहर के गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण मिंजा यांग को दिया गया। इसके तहत 1,11,001 रूपए, रजत तोरण, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पत्रकार अरनाब गोस्वामी को हल्दीघाटी अलंकरण, हकीम खां सूर अलंकरण केन्द्रीय मंत्री डॉ. फ़ारूक अब्दुल्ला, महाराणा उदयसिंह अलंकरण मिसाइल वुमेन डॉ. टेसी थॉमस एवं पुणे की पशुप्रेमी डॉ. विद्या आत्रेय, पन्नाधाय अलंकरण भारतीय नौसेना के शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन उदय सौंधी को प्रदान किया गया। उक्त चारों राष्ट्रीय अलंकरणों के तहत प्रत्येक विभूति को 51,001 रुपए नकद, रजत तोरण, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
‘महाराणा मेवाड़ सम्मान’ जोधपुर के डॉ. सुरेन्द्रमल मोहनोत तथा जयपुर निवासी पं. पुरुषोत्तम गौड़ को, महर्षि हारीत राशि सम्मान जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. रामानुज देवनाथन एवं अजमेर के वयोवृद्ध पं. सत्यनारायण शास्त्री को, महाराणा कुम्भा सम्मान डॉ. रीमा हुजा व श्याम सुन्दर भट्ट को, महाराणा सज्जनसिंह सम्मान जयपुर निवासी पृथ्वीराज कुमावत को, डागर घराना सम्मान अनुराधा पाल, राणा पूंजा सम्मान शंकरलाल दामा व मही सागर फाउण्डेशन की संस्थापक अध्यक्ष प्रकृति खराड़ी को, अरावली सम्मान युवा निशानेबाज अ3पूर्वी चंदेला व मेवाड़ को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले शक्तितोलक राजस्थान पुलिस सेवा में कार्यरत भूपेन्द्र कुमार व्यास को सम्मानित किया गया। इन अलंकरणों से सम्मानित होने वाली विभूतियों को पच्चीस हजार एक रू., रजत तोरण, शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किये गए।
4अपनी विशेषताओं से सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने वाले मेवाड़ के दो अलग-अलग हुनरमंदों चमनसिंह चौहान एवं विनय भाणावत को विशिष्ट अलंकरण प्रदान किए गए। चौहान मेवाड़ अंचल में वन्यजीवों के संरक्षण केलिए जाना पहचाना नाम है वहीं भाणावत ने भारतीय मुद्रा को उनके यूनिक नम्बरों के साथ संग्रहित कर अपनी अलग पहचान बनाई है। दोनों को ग्यारह हजार एक रू., मेडल, शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए। राज्य का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना पुरस्कार पुलिस थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर के थानाधिकारी राजेश सिहाग को प्रदान किया गया। आरंभ में भामाशाह अलंकरण के लिए वर्ष 2012 के 35 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, महाराणा राजसिंह अलंकरण के लिए 14 विद्यार्थियों तथा महाराणा फतहसिंह सम्मान अलंकरण के लिए 51 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। फाउण्डेशन के न्यासी लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने धन्यवाद दिया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह का संचालन गोपाल सोनी एवं रूपा चक्रवर्ती ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *