Header Banner

मनु राव प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्वाचित

BY — March 3, 2013

030304Udaipur. लेकसिटी प्रेस क्लब के आज हुए चुनाव में मनु राव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राव ने पत्रकारों न उनके हित के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण व्यासस ने पूरी करवाई। उल्ले खनीय है कि चुनाव दो वर्ष बाद हुए हैं।

चुनाव अधिकारी व्यास ने सुबह 10 से 11 बजे तक नाम नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित किया। इस दौरान मनु राव ने अपना नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य  का नामांकन नहीं आने तथा नाम वापसी की तय तिथि के बाद अंतत: मनु को निर्विरोध अध्यकक्ष घोषित किया गया।
निर्वाचन के बाद क्लब के संस्थापक सदस्य ऋतुराज, रफीक पठान, प्रदीप मोगरा आदि ने राव को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान  रवि शर्मा, जमाल खान, कपिल श्रीमाली, प्रतापसिंह राठौड़, सोहेल खान, ओमप्रकाश पूर्बिया, चंचल सनाढ्य, मनीष गौड़ सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply