Header Banner

कांग्रेस की संभागीय बैठक अब होटल अलका में

BY — March 3, 2013

प्रदेश नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद बदला स्थान

congressUdaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 4 मार्च को उदयपुर की संभागीय समीक्षा बैठक अब ओरियन्टल पैलेस रिसार्ट की बजाय शास्त्री सर्कल स्थित अलका होटल में सुबह 10 बजे से होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्दभान शिरकत करेंगे।

देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि पूर्व में यह बैठक ओरियन्टल पैलेस रिसार्ट में प्रस्तावित थी, लेकिन उक्त स्थल के विवादित होने एवं नगर परिषद के कांग्रेस के पार्षदों तथा सुभाषनगर संघर्ष समिति के विरोध को देखते हुए एवं इस आयोजन स्थल हेतु देहात कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया की सहमति नहीं लेने का मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचने के बाद प्रदेश नेतृत्व में हस्तक्षेप करते हुए महासचिव नीरज डांगी को उदयपुर भेजा। जहां उन्होंने प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के साथ चर्चा कर किसान भवन, रोटरी बजाज भवन एवं अलका होटल का दौरा कर स्थानों को देख कर दोनों जिलाध्यक्षों की सहमति से अलका होटल का चयन किया गया। श्रीमाली ने बताया कि पीसीसी चीफ डॉ. चन्द्रभान जिलावार कार्यक्रम के अनुसार 10 बजे राजसमंद, 11 बजे चित्तौड़गढ़, 12 बजे प्रतापगढ़, 1 बजे बांसवाड़ा, 3 बजे डूंगरपुर, 4 बजे उदयपुर शहर, 5 बजे उदयपुर देहात के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply