Header Banner

महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज का सामूहिक विवाह आयोजन

BY — March 3, 2013

joint marrigeUdaipur. प्रतिवर्ष की भांति इस बार 10 मार्च को महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज का सामूहिक विवाह आयोजन होगा। इसमें वर-वधुओं को बेटी बचाओ का संकल्प लेकर आठवां फेरा भी दिलाया जाएगा।

शनिवार को यहां हुई सिंधी सेंट्रल युवा समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। चेटीचंड पर युवा सम्मान करने का भी निर्णय किया गया। अध्यक्षता संस्था  अध्यक्ष हरीश राजानी ने की। मुख्यस अतिथि किशोर जम्बानी थे। अब तक सामूहिक विवाह आयोजन के लिए 28 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। महिला व युवा मिलाकर करीब छह सौ कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में लगे हैं। भूखंड आवंटन से वंचित लोगों को भूपाल को ऑपरेटिव सोसायटी व प्रन्यास के प्रति रोष जताया गया। राजस्थान सिंधी अकादमी द्वारा सम्मानित सुनील कालरा व विकी राजपाल का अभिनंदन किया गया। बैठक में विजय आहूजा, दिनेश कटारिया, हेमंत भागवानी, गिरीश राजानी, अशोक लिंजारा, अनिल डेम्बला, उमेश नारा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply