पट्टे देने के साथ मांगे वोट

BY — March 3, 2013

1Udaipur. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां अघोषित रूप से शुरू कर दी है। यूआईटी में पट्टा वितरण कार्यक्रम में पट्टे देने के साथ कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में पार्टी को जिताने की अपील भी की।

नगर विकास प्रन्यास में शनिवार को देबारी स्थित जिंक कॉम्‍प्‍लेक्स  क्षेत्र की कॉलोनियों के भूखंडों के पट्टे दिए थे। चित्तौ ड़ सांसद डॉ. गिरिजा व्यावस ने महिलाओं से कहा कि फिलहाल वे पट्टे ले जाएं। फिर वे उनके घर आकर चाय पीएंगी और क्षेत्र के विकास पर चर्चा कर काम कराएंगी। भारी भरकम संख्या में बुलाए गए कांग्रेस नेताओं ने गहलोत सरकार के कामों की सराहना करते हुए वोट देकर दुबारा जिताने की अपील की। पहले दिन 300 पट्टे बांटे गए। इनमें जिंक कॉम्‍प्‍लेक्स की शिव कॉलोनी, अमृत कॉलोनी आदि के लोगों को पट्टे दिए गए। इस दौरान प्रन्यास के अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, सचिव आर. पी. शर्मा, ओएसडी प्रदीप सांगावत आदि भी मौजूद रहे।
2कार्यक्रम में यूआईटी ने जिंक कॉम्‍प्‍लेक्स के पट्टों के कारण मावली विधायक पुष्‍कर डांगी, ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्ताीवत, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यारमलाल चौधरी, शहर जिलाध्य्क्ष नीलिमा सुखाडि़या सहित कई नेताओं को आमंत्रित किया था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. congress ke neta vote pane ke lalach me pattee de rahe hai lakin sarkar nahi aayegi abhi patte diye to 4 saal kya kiya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *