Header Banner

बाबा साहब क्लब ने जीता अम्बेडकर कप

BY — March 3, 2013

क्रिकेट टूर्नामेन्ट का समापन

1Udaipur. डॉ. भीमराव अम्बेडकर वाल्मिकी समाज के तत्वावधान में जिलास्तरीय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन फील्ड क्लब में हुआ। फाइनल में बाबा साहब क्लंब ने अम्बेडकर कप पर विजय हासिल की।

सचिव राजेश चंदेल ने बताया कि सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सूरजभान खेरालिया ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल ने की। अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जयपुर संभाग प्रभारी गजपालसिंह राठौड़, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयेश चम्पावत, पार्षद दुर्गेश शर्मा, भाजयुमो जिलामंत्री इरशाद चैनवाला, समाजसेवी बंशीलाल चंदेल, देवीलाल अठवाल, यशवन्त गुस्सर, भगवतीलाल थे।
टूर्नामेन्ट के कार्यक्रम अध्यक्ष सूरजभान खेरालिया ने बताया कि टूर्नामेन्ट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला बाबा साहेब क्लब एवं यंग स्टार के बीच रहा। पहले टॉस जीतते हुए यंग स्टार ने 20 ओवर मे 131 बनाये जिसके जवाब में बाबा साहेब क्लब ने 3 विकेट खोकर 132 बनाकर जीत का लक्ष्य प्राप्त किया। मैन ऑफ द सीरिज सोनू गुस्सर को दिया गया। संचालन विपुल जैन ने किया। आभार भगवतीलाल ने जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply