Header Banner

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्तदान

BY — March 3, 2013

1Udaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा में रक्तदान की महत्ता को देखते हुए रविवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में आम जनता ने 14 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कर सहभागिता निभाई।

उद्घाटन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पारीक, पं. उमेशचन्द्र गौड़ द्वारा भगवान धन्वन्तरि के दीप प्रज्जवलन कर किया गया। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि रक्तदान के प्रति लोगों का रुझान बढा़ है जिससे जरूरतमंद, दुर्घटनाग्रस्त एवं गरीब, असहाय लोगों को समय पर रक्त की उपलब्धता होने लगी है। इसी को लेकर यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महाराणा भूपाल चिकित्सालय के पैथोलाजी के विभागाध्यक्ष डॉ. चन्दा माथुर, डॉ. संध्या बोर्दिया, डॉ. गुंजा, डॉ. विनी गुप्ता एवं कमलचन्द व लक्ष्मणसिंह द्वारा रक्त का संग्रह किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बाबूलाल जैन, डॉ. राजीव भट्ट, लोकेन्द्रसिंह, घनश्याम बिड़ला, अविनाश, पलाश बिडला, बी. के. गुप्ता, डॉ. शोभालाल औदीच्य सहित 14 व्यक्तियों ने रक्तदान कर शिविर में सहयोग दिया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक अशोक पोखरना, गणेश डागलिया, नजमा मेवाफरोश, जयकिशन चैबे व नर्स रूकमणी कलासुआ, रूकमणी परमार, इन्दिरा डामोर, अमृतलाल, शंकरलाल, गजेन्द्र कुमार, रामसिंह ठाकुर, विकास औदीच्य ने भी सेवाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply