जल्द घोषित होगी शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी

BY — March 4, 2013

पीसीसी चीफ डॉ. चन्द्राभान ने ली संभागीय समीक्षात्मक बैठक

040311Udaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि काफी समय से प्रतीक्षित शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी। प्रत्येक जिले में कांग्रेस कार्यालय खोला जाएगा, भले ही किराये पर लेना पडे़।

वे यहां उदयपुर संभागीय बैठक में हिस्सा लेने रविवार रात्रि पहुंचे थे। वे सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समीक्षात्मक बैठक में डेढ़ सौ से अधिक नेता व भाजपा पदाधिकारी आए थे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। शहर कांग्रेस में विवाद को लेकर उन्होंने सारे आरोप खारिज करते हुए कहा कि कोई वाद विवाद नहीं है। कुछ मनमुटाव अवश्यव है जिसे साथ बैठकर दूर किया जाएगा।
बैठक में उन्होंने बताया कि 45 हजार से अधिक बूथों पर 10-10 सदस्यी य बूथ कांग्रेस कमेटियां ही पार्टी की जीत का आधार बनेंगी। उन्होंाने यहां उदयपुर शहर, देहात, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर फीडबैक लिया। उन्होंने सभी से 31 मार्च तक शेष रही ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों व वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पुनर्गठन को कहा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री नीरज डांगी, सांसद रघुवीर मीणा, डॉ. गिरिजा व्‍यास, शहर जिलाध्य्क्ष नीलिमा सुखाडि़या सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व अलका होटल में संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पगड़ी व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिन्दाबाद, अशोक गहलोत जिन्दाबाद, डॉ. चन्द्रभान जिन्दाबाद के नारे लगाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *