Header Banner

कांग्रेस से मन विरक्त हुआ आमजन का : कटारिया

BY — March 4, 2013

040312Udaipur. देश के वर्तमान हालात में कांग्रेस के शासन से आम जनता का मन विरक्त हो गया है। दिन-ब-दिन जनता में इनकी साख गिर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं विशेषकर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का दायित्व दुगुना हो जाता है। ये विचार राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल के बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त  किए।

कटारिया ने कहा कि महंगाई से आमजन त्रस्त है। मध्यमवर्गीय व निम्नवर्गीय जनता का जीना हराम हो गया है। अब हमारी इकाई बूथ स्तर पर होगी। प्रत्येक पदाधिकारी उस बूथ की रचना में सहभागी होना चाहिये। महिला, युवा, हर जाति, समाज वर्ग का व्यक्ति, उम्रदराज अनुभवी, व्यक्ति को बूथ की टीम में सम्मिलित करें। प्रारम्भ में मंडल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में मण्डल का प्रतिवेदन रखा। कुंतीलाल जैन ने बीएलए की जानकारी दी और उनके फार्म भरने की व्यवस्था की जानकारी दी। मण्डल प्रभारी लोकेश द्विवेदी ने बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं का परिचय दिया।
040313प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने कहा कि हमारा लक्ष्य चुनाव में विजयी प्राप्त करना है उसके लिये यदि हम बूथ इकाई को प्रभावी बनाते है तो हम बूथ जीत सकने में सक्षम होंगे। शहर महामंत्री मोतीलाल डांगी, सभापति रजनी डांगी आदि ने भी विचार व्यकक्त  किए। कार्यक्रम में 43 बूथों के (बीएलए) बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ शहर जिला पदाधिकारी, पार्षद, प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में मण्डल के हिम्मतसिंह चौहान, गोविंद सोनी, लोकेश सोनी, श्याम प्रजापत, दिग्विजसिंह, सुशील जैन, सुनील व्यास, राजमल चित्तौड़ा, अशोक जैन, शंभुपुरी गोस्वामी, अनिल अग्रवाल, जे.पी. जैन, उदयलाल नैणावा, कन्हैयालाल साहु, पारस चित्तौड़ा, रामलाल साहु, जिनेन्द्र शास्त्री, वरिष्ठ कार्यकर्ता जाकिन हुसैन, डॉ. अलका मुंदड़ा, सुनिता अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे। संयोजन महामंत्री विष्णु प्रजापति व धन्यवाद आभार जिला कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश खोखावत ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply