तीसरी वर्षगांठ पर फोर्ड ‘फिगो’ का सेलिब्रेशन एडीशन लांच

BY — March 7, 2013

070304Udaipur. अपनी सर्वाधिक अवार्ड प्राप्त कार फोर्ड फीगो के मार्च में तीन साल पूरे करने के मौके पर फोर्ड इन्डिया ने आज उदयपुर में एक सीमित फीगो ‘‘सेलिब्रेशन एडिशन’’ को लांच किया।

सीमित ‘‘सेलिब्रेशन एडीशन’’ में नए बेहतरीन फीचर्स के साथ ही इसे एक विशेष डेकल और सिग्नेचर बैज़ से सजाया गया है, जिसे गौरवपूर्ण फिगो ग्राहकों और जाने माने फैशन डिजाईनर जोड़ी शांतनु और निखिल ने तैयार किया है। उन्होंने फिगो के कंटेम्परेरी लुक्स और आकर्षण को और बढ़ाते इसे नया रंग रुप दिया है जो कि नए ग्राहकों के लिए स्मार्ट पसंद बन गई है। फोर्ड फिगो ‘सेलिब्रेशन एडिशन’ में स्मार्ट और सुविधाजनक फीचर्स प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें सतनव, रिवर्स पार्क असिस्ट, रीयर स्पॉयलर, लिमिटेड एडीशन सीट कवर्स और ब्रान्डेड स्कफ प्लेट्स शामिल हैं। इसके अलावा स्मार्ट तकनीकों की एक पूरी रेन्ज़ को प्रस्तुत किया गया है, जैसे कि वर्ग में प्रथम ब्लूटूथ और वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बूट स्पेस आदि।
070303फिगो ‘‘सेलिब्रेशन एडिशन’’ की सिग्नेचर बैजिंग इसे एक अद्वितीय फैशन स्टेटमेन्ट बनाती है और इससे सुनिश्चित तौर पर फीगो की पहचान और भी अलग और आकर्षक बनती है। ये ग्राहकों की स्मार्ट पसंद भी है। इस मौके पर जोगिन्दर सिंह, प्रेसिडेन्ट और प्रबंध निदेशक, फोर्ड इन्डिया  ने कहा, ‘‘फोर्ड फीगो फोर्ड के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। फीगो ने हमेशा ही ग्राहकों को उनके पैसे का पूरा मूल्य प्रदान करते हुए इसे नए सिरे से परिभाषित किया है। आज हम फीगो की तीसरे वर्ष की सफलता का उत्सव इस सीमित ‘‘सेलिब्रेशन एडीशन’’ को लॉन्च कर मना रहे हैं। मैं इस मौके पर फोर्ड इन्डिया में अपने ग्राहकों के समर्पण और नियमित भरोसे का धन्यवाद करना चाहता हूं और साथ ही अपने डीलर्स, आपूर्तिकर्ताओं और कर्मियों का धन्यवाद करते हैं, जिनके समर्थन से हमारे सफलता की मजबूत नींव रखी जा सकी है। फोर्ड टीम ने एक कदम आगे जाते हुए अपने बहुमूल्य ग्राहकों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं और प्रमुख फैशन विशेषज्ञों के समर्थन में एक नई फीगो को प्रस्तुत किया है। पहले से ही सभी की प्रिय फीगो अब और भी अधिक खूबसूरत और सभी की पसंद बन गई है।’’
फोर्ड फिगो सीमित ‘‘सेलिब्रेशन एडीशन’’ लोकप्रिय डायमंड व्हाईट कलर में उपलब्ध है, जिसका मूल्य 426, 034 रु. एक्सशोरुम, उदयपुर है और इसमें कई नए फीचर्स हैं, जिनमें शामिल हैं। फोर्ड की ग्राहक केन्द्रित सोच जो कि असली ग्राहकों और असली अनुभव के लिए है, से तैयार फिगो ‘सेलिब्रेशन एडीशन’ को फीगो ग्राहकों द्वारा ही सोचा और डिजाइन किया गया है और इसे मूर्त रुप दिया है प्रमुख फैशन डिजाईनर्स शांतनु और निखिल ने, जिन्होंने फोर्ड डिजाईन शेक नाम से आयोजित एक डिजाईन वर्कशॉप में इसे प्रस्तुत किया। उदयपुर में फोर्ड फिगो सेलिब्रेशन एडिशन लांच करते हुए फोर्ड इन्डिया के वाईस प्रेसिडेन्ट (सेल्सम) अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि हम उदयपुर में अपनी मौजूदगी पर गौरवान्वित हैं और अपने ग्राहकों और पार्टनर्स को धन्यवाद अदा करते हैं, कि उन्होंने इतने कम समय में ही फिगो को इतना सफल बनाया। हमें प्रसिद्ध फैशन डिजाईनर शान्तनु और निखिल से जुडऩे पर बहुत खुशी है। वे अपनी भाषा को आधुनिक और टिपटॉप रखते हुए यहां पर डिजाईन और फैशन में रिफाईनमेन्ट को प्रस्तुत करने आए हैं। हमें विश्वास है कि स्टाईलिश फिगो सेलेब्रेशन एडिशन हमारे ग्राहकों के ब्रान्ड के अनुभव को एक नए स्तर तक ले जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *