निगम : परिषद परिसर में भाजपा ने की आतिशबाजी

BY — March 6, 2013

कांग्रेस ने शाम को की शहर में
भाजपा ने बजट को बताया चुनावी

060311Udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनावी वर्ष में अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में हर वर्ग को प्राथमिकता देने के बाद भाजपा ने इसे चुनावी बजट बताया वहीं कांग्रेस व अन्य संगठनों ने बजट की सराहना की।

060306060312निगम की घोषणा पर दोपहर में ही परिषद परिसर में सभापति रजनी डांगी, उपसभापति महेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद राजेश जैन, कैलाश साहू, भाजपा की किरण जैन, अर्चना शर्मा सहित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, पार्षदों ने मिलकर आतिशबाजी की। डांगी ने कहा कि भाजपा की काफी पुरानी मांग को अब पूरा किया गया है। इससे शहर के विकास को गति मिलेगी। शेखावत ने डांगी का मुंह मीठा कर बधाई दी। डांगी उदयपुर की पहली महापौर होंगी। उधर शाम को देहलीगेट चौराहे पर शहर कांग्रेस की जिलाध्याक्ष नीलिमा सुखाडि़या, समाजसेवी दिलीप सुखाडि़या, पंकज शर्मा, जयप्रकाश निमावत आदि के नेतृत्वल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की। इससे पहले दिन में आमजन की निगाहें मुख्य मंत्री के बजट भाषण पर ही लगी रहीं। टीवी पर उदयपुर का नाम आने का इंतजार होता रहा। जैसे ही उदयपुर नगर परिषद को निगम बनाने की घोषणा की गई, वैसे ही चारों ओर उल्ला स का माहौल बन गया।

060307060310देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, महामंत्री भगवतीलाल खटीक, मथुरेश नागदा, दिलीप प्रभाकर, सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत, कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, बडगांव सहकारी समिति अध्यक्ष भुवनेश व्यास, उपाध्यक्ष मदन पण्डित, किसान मोर्चा के प्रवक्ताा टीटू सुथार ने एक बयान में कहा कि राज्यर बजट आम जनता को समर्पित है जिसमें किसानों, गरीबों महिलाओं, कर्मचारी एवं युवा वर्ग को शामिल किया गया है।
060309शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या ने कहा कि राजस्थान में रिफाइनरी की घोषणा के बाद पेश किया गया बजट प्रदेश को शिक्षा, चिकित्सा, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाला है। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बजट को राजस्थान में चहुंमुखी प्रगति की भरपूर संभावनाओं वाला बताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा बाजार, नाड़ाखाड़ा में आतिशबाजी कर लोगों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डॉ. चन्द्रभान एवं सांसद रघुवीर मीणा जिन्दाबाद के नारे लगाए।
060308विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि चुनावी वर्ष में यह चुनावी बजट है। इसमें मेवाड़ की उपेक्षा हुई है। इस बजट में न तो रोजगार गारन्टी है और न ही महंगाई कम करने का प्रावधान। नगर निगम उदयपुर की लम्बे समय से मांग थी। इसका हम स्वागत करते हैं। पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शांतिलाल चपलोत, मांगीलाल जोशी ने कहा कि जनता को छलने का अशोक गहलोत का जादूघराना अंदाज है यह बजट। इस बजट में आम आदमी को कल्पना के लोक में गुमराह करने का कार्य किया गया है।
भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी, दूल्हेसिंह सारंगदेवोत, पूर्व जिला मंत्री दिग्विजय श्रीमाली, मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सदस्य विजय प्रकाश विप्लवी, पूर्व पार्षद चेतन सनाढ्य, नरेश पंवार व भाजयुमो नेता गोविन्द दीक्षित, युवा मोर्चा मण्डल मंत्री शंकर कतेजा ने संयुक्त बयान में उदयपुर को नगर निगम बनाने की बजट घोषणा का स्वागत तो किया, साथ ही इसे लोक लुभावन चुनावी बजट करार दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *