Header Banner

महिलाओं ने निकाली वाहन रैली

BY — March 7, 2013

महिला सशक्ती‍करण व बेटी बचाओ का दिया संदेश

070315Udaipur. अंतरराष्टीय महिला दिवस हालांकि शुक्रवार को मनाया जाएगा लेकिन शहर की महिलाओं ने महावीर युवा मंच महिला प्रकोष्ठ के बैनर तले जोरदार वाहन रैली निकालकर महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ का संदेश दिया।

070316070317नगर परिषद के टाउनहॉल से रैली को सभापति रजनी डांगी व जिला प्रमुख मधु मेहता ने हरी झंडी दिखाई। रैली टाउनहॉल से शुरू हुई रैली सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, चेटक सर्किल होते हुए लवकुश स्टेडियम पहुंची। रैली में 40 से अधिक संगठनों की 500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। रैली में भाजपा सभापति एवं कांग्रेस की जिला प्रमुख एक ही स्कूटर पर बैठकर रवाना हुईं।

070318

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply