Header Banner

सही उत्तर देकर इनाम पाए किसानों ने

BY — March 9, 2013

बड़गांव में जिलास्तरीय किसान मेला

090313Udaipur. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) का जिला स्तरीय किसान मेला शनिवार को केन्द्र, बड़गांव पर आयोजित किया गया। मेले में जिले भर के लगभग 2000 कृषको ने भाग लिया। अध्यक्षता रियाज़ तहसीन, अध्यक्ष विद्या भवन सोसायटी ने की जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण पण्ड्या, डॉ. युद्धवीर सिंह आदि थे।

विद्या भवन केवीके बड़गांव के संजय धाकड़ ने बताया कि आरंभ में परियोजना निदेशक आत्मा श्री रमेशचन्द्र आमेटा द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं आत्मा अंतर्गत क्रियान्वित गतिविधियों की रूपरेखा एवं किसान मेले की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। उपनिदेशक कृषि (वि.) रमेश जारोली ने कृषक हित में चलायी जा रही गतिविधियों से अधिकाधिक लाभ लेते हुए उत्पादकता वृद्धि में सार्थक सहभागिता का आव्हान किया।

090314विषय विशेषज्ञों के रूप में विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों डॉ. वाई. सी. भट्ट, डॉ. आर. ए. कौशिक, डॉ. ए. एस. जोधा, मोतीसिंह राठौड़ एवं वी. के. धूपिया ने विभिन्न विषयों पर सारगर्भित तकनीकी जानकारी दी व कृषकों की जागरूकता परखने हेतु बताई गई जानकारी में से प्रश्न भी पूछे गए। सही उत्तर देने वाले कृषकों को पुरूस्कृत किया गया। मेले के दौरान फसल नमूना प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम व द्वित्तीय स्थान पर रहे कृषकों को पुरस्कृत किया गया। कृषि से जुडे़ विभिन्न व्यवसायों यथा बीज कम्पनीयों, उर्वरक कम्पनियों, कृषि यंत्र, कुक्कुट पालन मूल्य संवर्धन संबंधी उपक्रमों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। संचालन पुरूषोत्तम लाल भट्ट, सहायक निदेशक ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply