महाशिवरात्रि से पूर्व शहर में निकाली रैली

BY — March 9, 2013

090306Udaipur. फाल्गुन कृष्णा चतुर्दशी पर रविवार को शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लालस से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा अनुष्ठान होंगे। इससे पूर्व शिवदल की ओर से शनिवार को शहर में भव्य रैली निकाली गई जो पूरे शहर से गुजरी।

090305सुबह टाउनहॉल से निकाली गई रैली में ऊंटगाड़ी, बैलगाडि़यों में विभिन्नि झांकियां सजाई गई जिनमें शिव परिवार, भगवान गणेश, शिव-पार्वती, शिवलिंग आदि शामिल थीं। रैली में शिवदल के कार्यकर्ताओं ने करतब भी दिखाए। शहर प्रमुख मनीष मेहता के नेतृत्व में निकाली गई रैली में कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर भी सवार थे। बीच बीच में आतिशबाजी भी की गई। जीप में शिवदल के प्रमुख संरक्षक घनश्यामसिंह कृष्णा वत बैठे थे। रैली में आसपास के गांवों से आए लोगों को भी शामिल किया गया। पुरुषों के सिर पर बंधे केसरिया साफे एक अलग ही नजारा प्रस्तुत कर रहे थे।
090307

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *