टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता में 40 प्रतियोगियों का चयन

BY — March 9, 2013

090312udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर व बिग बेंग थियेटर मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी बजाज भवन में टीवी एंव फिल्म कलाकार अशोक बांठिया के निर्देशन में दो दिवसीय टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें शहर की 120 प्रतिभाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 40 प्रतिभाओं का चयन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डी. पी. धाकड़ ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शहर की प्रतिभाओं का तराशने, तलाशने एंव उन्हें मंच प्रदान करने का एक नवीन प्रयास किया। प्रतियोगिता में शहर की प्रतिभाओं ने क्लब के इस प्रयास को मुक्त कंठ से सराहा। बिग बेंग थियेटर के निर्देशक अशोक बांठिया ने बताया कि ऑडिशन में 120 प्रतियागियों ने भाग लिया जिसमें संगीत,नृत्य एंव रंगमंच के लिए 40 प्रतिभाओं का चयन किया गया।

090311इन चयनित प्रतिभाओं को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित 25 दिवसीय अभिनय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये चयनित प्रतिभाओं को कार्र्यशाला में करीब ढ़ाई हजार वर्ष पुराने लिखे गये नाटक किंग ईबीपीएस का मेवाड़ी रूपान्तरण के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इन प्रतिभाओं को मुंबई में फिल्म, टीवी एंव रंगमंच में काम करने का अवसर मिलेगा। क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों एंव उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्हेानें विश्वास व्यक्त किया कि निकट भविष्य में भी क्लब शहर की इस प्रकार की प्रतिभाओं को आगे लाने हेतु प्रयासरत रहेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *