Header Banner

रात भर चलता रहा-बम भोले.. हर हर महादेव

BY — March 10, 2013

1udaipur. महाशिवरात्रि रविवार को है लेकिन उदयपुर एवं आसपास के गांवों से कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्‍थे रात को ही यहां से रवाना हो गए। एकलिंगजी मंदिर पर भव्‍य सजावट की गई। रात को रोशनी से लकदक मंदिर की छवि देखते ही बन रही थी।

25पूरे रास्‍ते में जगह जगह शिवरात्रि के आयोजन हो रहे थे। एक ओर जहां सांस्‍कृतिक संध्‍या हो रही थी और शिव परिवार की झांकी का प्रस्‍तुतिकरण हो रहा था वहीं पूरे रास्‍ते हर हर महादेव, बोलो रे भाई बम भोले के नारे गूंज रहे थे। युवाओं का जोश देखते ही बनता था। ये सभी भक्‍त सुबह तक वहां पहुंचेंगे और मंगला के दर्शन करेंगे। कई युवा तो नंगे पैर भी पहुंचे। बीच बीच राह में पानी के काउंटर भी4 लगाए गए थे।

36

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply