Header Banner

विदेशी यु‍वतियों ने भारत को कैद किया कैमरे में

BY — March 11, 2013

सिटी पैलेस में 6 दिवसीय प्रदर्शनी ‘मेमेंटो’ शुरू

110303Udaipur. सिटी पैलेस स्थित जनाना महल के एक्जीबिट गैलरी में सोमवार से 6 दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मेमेंटो’ आयोजित की गई। ग्रीस निवासी तीन युवा महिला फोटोग्राफरों ने गत दिनों भारत के विभिन्न प्रांतों में भ्रमण कर अलग-अलग विषय पर फोटोग्राफी की है। तीनों विदेशी युवतियां अपनी फोटोग्राफी का प्रदर्शन एक शोध के रूप में कर रही है।

110302महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि ग्रीस निवासी युवतियां कोरनिलिया सिदरा, मेरोपी मित्रो एवं अतनासिया फोटोग्राफर है तथा इन्होंने भारत के विभिन्न शहरों, गांवों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, नदियों आदि के फोटो खींचे है। फोटोग्राफ्स को एग्जीबिट गैलरी में प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी की शुरूआत सोमवार को हुई। इसे देखने स्थानीय तथा विदेशी पर्यटकों की भीड़ रही। शनिवार तक चलने वाली इस प्रदर्शनी प्रदर्शनी का समय सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। प्रदर्शनी में प्रवेश के लिए सिटी पैलेस के बड़ी पोल एवं शीतला गेट काउंटर पर सुरक्षा पास निशुल्क उपलब्ध रहेंगे।
110301

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply