Header Banner

….खजाने की खोज में खो गये प्रतिभागी’

BY — March 11, 2013

110304Udaipur. सीटीएई के तकनीकी एवं सांस्कृतिक संगम ’प्रयाग 2013’ के अन्तर्गत सोमवार को नुक्कड़ नाटक, रोबोटिक्स, ट्रेजर हंट, अंग्रेजी एवं हिन्दी वाद-विवाद, कोलाज, कम्प्यूटर कौशल से सम्बंधित सी-क्राफ्ट एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. नरेन्द्र एस राठौड़ एवं छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक में 6 दल, रोबोटिक्स में 12 दल, ट्रेजर हंट में 126 दल, अंग्रेजी एवं हिन्दी वाद-विवाद में 10-10, कोलाज में 76, सी-क्राफ्ट में 76 एवं रंगोली में 75 प्रतियोगियों ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक में प्रतियोगियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया तो रोबोटिक्स में वैज्ञानिक तकनीकी की आश्चर्यजनक प्रस्तुति ने सबको अचरज में डाल दिया। ट्रेजर हंट में छात्रों ने बड़ी उत्सुकता से अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया।

110305ट्रेजर हंट में भाग ले रहे 126 दलों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए प्रतिभागियों ने पूरा विश्वविद्यालय परिसर छान मारा एवं विभिन्न स्थानों पर छिपाए गूढ़ संकेतों की मदद से कम से कम समय में खजाने को खोज निकालने का प्रयास किया। हिन्दी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ठ अभिव्यक्ति द्वारा मनोरंजक एवं अकल्पनीय प्रस्तुतियां दी।
रंगोली प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक रंगों के संयोजनों से बने इन्द्रधनुषीय चित्रों ने सभी दर्शकों को आकर्षित किया। सीएलएसयू सलाहकार डा. हेमन्त मित्तल व सहायक अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. मुर्तजा अली सलोदा ने बताया कि काव्यपाठ, मुख चित्रण, मूवी मेनिया एवं प्रश्नोत्तरी कल के मुख्य आकर्षण होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply