Header Banner

नर्सेज छात्र-छात्राओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

BY — March 12, 2013

120308Udaipur. मेडिकल के स्टुडेन्ट द्वारा नर्सिंग के छात्र से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।

एमबी चिकित्‍सालय की आपात इकाई में नर्सिंग छात्र के साथ एमबीबीएस के स्टुडेन्ट्स् ने मारपीट की थी। घटना की रिपोर्ट पीडि़त छात्र ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस के आश्वस्त करने के बावजूद उक्त छात्र की गिरफ्तारी नहीं होने पर नर्सेज ने आज प्रदर्शन किया। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply