Header Banner

नीलामी से यूआईटी को मिले ढाई करोड़

BY — March 12, 2013

120310Udaipur. यूआईटी की भूखंडों की नीलामी मंगलवार को पहले दिन काफी सफल रही। इससे यूआईटी को करीब ढाई करोड़ की आय हुई।

लेखाधिकारी बीपी शर्मा ने बताया कि तीन दिन चलने वाली नीलामी के पहले दिन हिरणमगरी सेक्टर 9 व बी ब्लॉक स्थित आवासीय भूखंडों की नीलामी रखी गई थी। नीलामी बोली के दौरान बोलीदाताओं के उत्साह के चलते दस में से आठ भूखंड नीलाम हो गए। इससे दो करोड़ 58 लाख की आय होगी। बोली में 25 बोलीदाताओं ने भाग लिया।

120311सबसे ऊंची बोली बी ब्लॉक स्थित भूखंड संख्या 269 के लिए 1864 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से लगी जबकि सबसे कम बोली भूखंड संख्या 826 के लिए 1761 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से लगी। बुधवार को चित्रकूट नगर ए ब्लॉक भुवाणा स्थित आवासीय, गुरुवार को सेक्टर 9 व ट्रांसपोर्ट नगर ए ब्लॉक स्थित कॉमर्शियल भूखंड नीलाम किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply