Header Banner

बूथ पर भी नियुक्त करेंगे महिलाओं को : शर्मा

BY — March 19, 2013

मंदिर की कीर्तन मंडलियों पर फोकस रहेगा भाजपा महिला मोर्चा का

190311Udaipur. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि इस बार महिला मोर्चा का लक्ष्य वार्ड और बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को नियुक्त करना और मतदाताओं को जागरूक करना है। सुराज संकल्प यात्रा में पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या होगी।

वे अप्रेल में वसुंधरा राजे की प्रस्तावित सुराज संकल्प यात्रा के तहत महिला मोर्चा की संभागीय बैठक से पहले पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि पहले बूथ, मंडल और जिला स्तकर पर महिलाओं की भूमिका नगण्य थी लेकिन वसुंधरा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद फिर से महिलाओं को जोड़कर सक्रिय किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर तीन महिलाओं को रैली में चलने के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला नर्सिंग एसोसिएशन, गर्ल्स कॉलेज हमारा लक्ष्य हैं ताकि नए वोटरों को भी भाजपा से जोड़ा जा सके। गृहिणियों के साथ-साथ मंदिर की कीर्तन करने वाली मंडलियों पर भी फोकस किया जा रहा है।

190312उन्होंने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल को बीमारू बताते हुए कहा कि वसुंधरा के कार्यकाल में शुरू की गई कई महिलाओं की योजनाएं बंद कर दी गईं। महिला उत्पीड़न के मामले में राज्य अव्वल आ गया है। इनकी नीतियों के कारण ही निवेशक नहीं आ पाए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply